Video : बाराबंकी...11 नवंबर के बाद बचे नामों पर जारी होगी नोटिस
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में बाराबंकी जिला तेज़ी से लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। अब तक बेहतर कार्य करने वाले 150 बूथ लेवल ऑफिसर को प्रशासन सम्मानित कर चुका है। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी का कहना है कि 11 नवंबर तक अभियान बड़ी हद तक पूरा कर लिया जाएगा। डीएम ने बताया कि जिले के अधिकतर बूथों पर 90 प्रतिशत से अधिक काम निपट चुका है और डेटा अब ऐप पर तुरंत उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि 11 नवंबर के बाद यदि किसी बूथ पर कोई नाम छूटता है या गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित बीएलओ ऐसे मामलों में नोटिस जारी करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि वह हर शाम सभी एसडीएम से समीक्षा कर रहे हैं और अब तक बीएलओ से हुई बातचीत से साफ है कि अभियान जिले में बेहद तेजी और प्रभावी तरीके से आगे बढ़ रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 03, 2025, 16:48 IST
Video : बाराबंकी11 नवंबर के बाद बचे नामों पर जारी होगी नोटिस #SubahSamachar
