VIDEO: बाराबंकी शहर में निकली भव्य कलश यात्रा, गूंजते रहे जयकारे

बाराबंकी। आध्यात्मिक ऊर्जा तथा संस्कारों के पुनर्जागरण का संदेश देती कलश यात्रा का रास्तें में श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया। बुधवार सुबह पूजा अर्चना के बाद निकली कलश यात्रा में जयकारे गूंजते रहे। गायत्री शक्तिपीठ, आजाद नगर, नागेश्वरनाथ मंदिर और श्रीराम कॉलोनी से निकली कलश यात्रा नाका चौराहा पहुंची तो कलश यात्रा भव्य हो गई। भक्तिरस और वैदिक उल्लास से परिपूर्ण यात्रा का लोगों ने फूल बरसा कर स्वागत किया। सड़क किनारे खड़े होकर कलश यात्रा को एकटक देखते रह गए। पुष्प वर्षा से सड़क फूल की पंखुड़ियां से पट सा गया । शंख ध्वनि और जयकारों संग कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल जेब्रा पार्क पहुंची। यहां पर कलश पूजन किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 26, 2025, 17:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: बाराबंकी शहर में निकली भव्य कलश यात्रा, गूंजते रहे जयकारे #SubahSamachar