Video : बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 11 घंटे से अटकी ओवरलोड बस, 90 यात्री भूखे प्यासे बेहाल
लोनीकटरा क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अखैयापुर गांव के पास गुड़गांव से बिहार जा रही एक निजी बस 11 घंटे से खड़ी है। बस में सिर्फ 55 यात्रियों की क्षमता है, लेकिन इसमें 90 सवारियां भरी गई थीं। अचानक बस सड़क किनारे बंद हो गई, जिसके बाद से बीहड़ जैसे इलाके में फंसे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जहां बस खड़ी है, वहां आसपास पानी, चाय या नाश्ते जैसी किसी भी तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं है। महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हैं। यात्रियों का कहना है कि न तो बस स्टाफ ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था कराई और न ही अभी तक कोई मदद पहुंची है। यात्री भूख और प्यास सेबेहालहै।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 17, 2025, 14:41 IST
Video : बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 11 घंटे से अटकी ओवरलोड बस, 90 यात्री भूखे प्यासे बेहाल #SubahSamachar
