Video : बलरामपुर के विकास भवन में अधिकारियों की गैरमौजूदगी और फर्जी रिपोर्ट पर भड़के किसान
विकास भवन सभागार में बुधवार को आयोजित किसान बैठक उस वक्त तनावपूर्ण हो गई, जब तय समय पर अधिकारी मौजूद नहीं थे। सुबह से ही समस्याओं के समाधान की उम्मीद में पहुंचे किसानों ने अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जोरदार हंगामा किया। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि कई मामलों में अधिकारियों द्वारा फर्जी रिपोर्ट लगाकर वास्तविक स्थिति छिपाई जाती है, जिससे उन्हें लगातार नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसानों का आक्रोश बढ़ता देख स्थिति संवेदनशील हो गई। इसी बीच मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता के पहुंचने पर माहौल शांत होने लगा। सीडीओ ने किसानों से पूरी बात सुनी और आश्वासन दिया कि न सिर्फ उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा, बल्कि फर्जी रिपोर्टिंग पर भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आश्वासन के बाद किसानों ने शांत होकर बैठक में भाग लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 19, 2025, 18:30 IST
Video : बलरामपुर के विकास भवन में अधिकारियों की गैरमौजूदगी और फर्जी रिपोर्ट पर भड़के किसान #SubahSamachar
