Video: बैंक सखियों ने मानदेय 20 हजार रुपये करने की उठाई मांग, सीएम योगी को सौंपा ज्ञापन
राजधानी के इको गार्डन में उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत महिला कैडर और बैंक सखियों ने अपनी विभिन्न मांगों के समाधान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण आजीविका मिशन महिला कैडर, उत्तर प्रदेश की ओर से कहा गया कि वे स्वयं सहायता समूहों के गठन, संचालन और ग्रामीण महिलाओं को आजीविका से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके बावजूद उन्हें उचित मानदेय, कर्मचारी का दर्जा और सामाजिक सुरक्षा जैसी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 08:25 IST
Video: बैंक सखियों ने मानदेय 20 हजार रुपये करने की उठाई मांग, सीएम योगी को सौंपा ज्ञापन #SubahSamachar
