Video: बीजेपी बताए कितनी महिलाओं को पीएम-सीएम बनाया, कांग्रेस का सवाल
लखनऊ के नेहरू भवन, माल एवेन्यू स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा बताए उसने अब तक कितनी महिलाओं को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और स्पीकर बनाया है। इस दौरान वर्ष 2023 में महिला आरक्षण बिल पर दिए गए धन्यवाद भाषण का वीडियो भी दिखाया गया। पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कांग्रेस ने दिए हैं। नेताओं ने महिलाओं को वास्तविक राजनीतिक भागीदारी देने की मांग उठाई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 13:25 IST
Video: बीजेपी बताए कितनी महिलाओं को पीएम-सीएम बनाया, कांग्रेस का सवाल #SubahSamachar
