VIDEO: भियांव दरगाह से लौटते समय थ्री-व्हीलर पेड़ से टकराया, एक महिला की मौत; कई घायल
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मंगुराडिला मदरहा के पास शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। जनपद जौनपुर से भियांव दरगाह पर दर्शन करने आए लोग लौट रहे थे कि तभी उनका थ्री-व्हीलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए। हादसे में चिंता देवी (65) पत्नी रामदुलार निवासी कलीचाबाद थाना लाइन बाजार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल छोटेलाल कनौजिया, सुषमा देवी तथा दो बच्चे सागर (9) व साक्षी (11) नाबालिग बच्चों को डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, सुनीता देवी, बिंदु देवी, मीनाक्षी, जगत राम, रंजना और शरीफ को मामूली चोटें आई हैं। सभी का उपचार जलालपुर के सीएचसी नगपुर में चल रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी। हादसे के बाद थ्री-व्हीलर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 14, 2025, 15:39 IST
VIDEO: भियांव दरगाह से लौटते समय थ्री-व्हीलर पेड़ से टकराया, एक महिला की मौत; कई घायल #SubahSamachar
