Video: भारतेंदु नाट्य अकादमी स्वर्ण जयंती में मालिनी अवस्थी की मालन अलबेली एकल संगीतमय प्रस्तुति

लखनऊ के गोमती नगर स्थित भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर राज बिसारिया सभागार में पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने मालन अलबेली शीर्षक से एकल संगीतमय प्रस्तुति दी। उनकी सुरमयी आवाज और भावपूर्ण गायन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कला प्रेमी मौजूद रहे, जिन्होंने तालियों से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अकादमी के गौरवशाली सफर को भी याद किया गया और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 19:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: भारतेंदु नाट्य अकादमी स्वर्ण जयंती में मालिनी अवस्थी की मालन अलबेली एकल संगीतमय प्रस्तुति #SubahSamachar