Video: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले बुधवार को सैकड़ों किसानों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रताप बहादुर के नेतृत्व में किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए ट्रेड डील वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि समझौता वापस नहीं लिया गया तो व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। किसान नेताओं ने बताया कि इस मुद्दे पर आगामी 21 जुलाई को दिल्ली के किसान घाट पर महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति तय होगी। प्रदर्शन में मंडल महामंत्री हरिपाल सिंह, प्रदेश सचिव दिनेश यादव, जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 15, 2026, 18:02 IST
Video: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी #SubahSamachar
