Video: बहराइच में कुएं में गिरने से 8 वर्षीय मासूम की डूबकर मौत
ग्राम पंचायत कौड़हा के मजरा घोंसवा में मंगलवार को खेलते-खेलते 8 वर्षीय बालक कुएं में गिर गया, जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पहचान साहिल (8) पुत्र शमसेर निवासी घोंसवा के रूप में हुई है। पिता शमसेर ने बताया कि बेटा घर के पास खेल रहा था, तभी अचानक पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया। जब तक परिजन उसे बचा पाते, उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बौंडी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पिता ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 20, 2026, 15:03 IST
Video: बहराइच में कुएं में गिरने से 8 वर्षीय मासूम की डूबकर मौत #SubahSamachar
