VIDEO : बहराइच कार हादसे में पांच लोगों की मौत, नहर के साइफन में गिरी कार

चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज के कर्मचारी मंगलवार की शाम को अपने साथी कर्मचारी सर्वेश कश्यप की भतीजी पारुल की शादी समारोह में शामिल होने के लिए लखीमपुर खीरी जिले के सलेमपुर कोन गए थे। अल्टो कार से बैराज कर्मचारी घर वापसी कर रहे थे तभी रात 11 बजे बैराज से तीन किलोमीटर दूर लखीमपुर खीरी के पढुआ थाना क्षेत्र में गिरिजापुरी-लखीमपुर हाईवे पर शारदा नहर के सोती साइफन में कार अनियंत्रित होकर जा गिरी। गति इतनी तेज थी कि कार पुल की रेलिंग को तोड़कर नहर के बीच गहरे पानी मे जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े सभी ने कार से लोगों को बचाने की कोशिश की लेकिन आनन-फानन में कोई उपाय नही लग सका। लोगों ने सूचना पढुआ थाने की पुलिस को दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ट्रैक्टर के सहारे कार को गहरे पानी से खींचकर किनारे लगाया जिसके बाद लोगों ने सीसा तोड़कर सवार लोगों को बाहर निकाला। बता दें की हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत कार में ही हो चुकी थी लेकिन सूरज उर्फ बब्बू की जान बच गई जिसे घायल अवस्था में पुलिस टीम ने रमिया बेहड़ सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। घटना में मृतक पांच लोगों में चार बैराज पर बेलदार के पद पर तैनात थे। जबकि मृतक जितेंद्र कुमार 24 पुत्र विपिन बिहारी आम्बा के तेलागौड़ी गांव में एक बाटीचोखा के दुकानदार का बेटा था। मृतक बैराज कर्मचारियों में लालाजी साहनी (35) पुत्र मेवालाल निवासी सिरसियन पुरवा चहलवा, सुरेंद्र सोखा (55) पुत्र विश्वनाथ निवासी रामब्रिज पुरवा चहलवा, अजीमुल्ला उर्फ खुरचाली (55) निवासी चरसन्डा माफी मटेरा व घनश्याम (24) पुत्र बुल्लू निवासी तेलागौड़ी ग्राम पंचायत आम्बा शामिल थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 26, 2025, 14:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO : बहराइच कार हादसे में पांच लोगों की मौत, नहर के साइफन में गिरी कार #SubahSamachar