Video : अयोध्या...डोगरा रेजीमेंट की पासिंग आउट परेड में 748 अग्निवीरों ने तालमेल

भारतीय सेना की डोगरा रेजीमेंट का छठवां अग्निवीर बैच प्रशिक्षण पूरा कर राष्ट्र रक्षा के लिए तैयार हो गया है। बुधवार को डोगरा रेजीमेंट सेंटर में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड में 748 अग्निवीरों ने तालमेल, अनुशासन और पराक्रम की शानदार झलक पेश की। परेड का नेतृत्व अग्निवीर अर्पित ठाकुर ने किया। मुख्य अतिथि मेजर जनरल प्रिंस दुग्गल ने परेड का निरीक्षण करते हुए जवानों के आत्मविश्वास और प्रशिक्षण के स्तर की सराहना की। 31 सप्ताह की कठोर सैन्य ट्रेनिंग को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद सभी जवान अब बृहस्पतिवार से उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों की विभिन्न यूनिटों में तैनात किए जाएंगे। पूरे प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्निवीर वंश शर्मा को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया, जबकि अग्निवीर लोकेश कुमार ओवरऑल सेकंड बेस्ट चुने गए। कार्यक्रम में ब्रिगेडियर जितेंद्र शर्मा सहित कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, जेसीओ और जवानों के परिवारीजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। देशभक्ति के गीतों और गगनभेदी नारों के बीच अग्निवीरों ने राष्ट्र सेवा, अनुशासन और भारतीय सेना की महान परंपराओं को आगे बढ़ाने की शपथ ली। परेड का समापन जयघोष और गर्व से भरे माहौल के साथ हुआ।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 03, 2025, 15:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video : अयोध्याडोगरा रेजीमेंट की पासिंग आउट परेड में 748 अग्निवीरों ने तालमेल #SubahSamachar