Video: अयोध्या रोड इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने उमड़ी भीड़
लखनऊ के अयोध्या रोड पर एचएएल के सामने स्थित कोको कंपनी द्वारा संचालित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में वाहन चालक अपने वाहनों में ईंधन भरवाने पहुंचे, जिससे पंप परिसर में लंबी कतारें लग गईं। भीड़ बढ़ने से कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती दिखी। वाहन चालकों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ा। पंप कर्मचारियों ने व्यवस्था संभालते हुए सुचारु रूप से पेट्रोल वितरण कराया। मौके पर लोगों की आवाजाही लगातार बनी रही।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 13:55 IST
Video: अयोध्या रोड इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने उमड़ी भीड़ #SubahSamachar
