VIDEO: अयोध्या में आग से तीन घर जले, तनाव बढ़ा; प्रशासन की सतर्कता से टला बड़ा विवाद

कोतवाली क्षेत्र की चौरे पुलिस चौकी अंतर्गत बेनीपुर खिदिरपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से तीन दलित परिवारों के आवासीय छप्पर जलकर राख हो गए। घटना के बाद गांव में वर्ग संघर्ष जैसी स्थिति बन गई, जिसे प्रशासन ने समय रहते काबू कर लिया। बताया गया कि गांव में अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम चल रहा था। देर रात करीब एक बजे अचानक मिही लाल, मनीराम और जगराम के छप्परों में आग लग गई। तेज लपटों ने देखते ही देखते तीनों घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने पानी और बाल्टी से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घरों में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, साइकिल समेत सारा सामान जल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पीड़ितों ने गांव के ही दूसरे पक्ष पर आगजनी का आरोप लगाया है और कुछ संदिग्ध लोगों को भागते हुए देखने की बात कही है। जमीन विवाद को लेकर मामला पहले से एसडीएम न्यायालय में लंबित बताया जा रहा है। तनाव की सूचना पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, सीओ सुनील कुमार सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 18:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: अयोध्या में आग से तीन घर जले, तनाव बढ़ा; प्रशासन की सतर्कता से टला बड़ा विवाद #SubahSamachar