Video: अमेठी में कादूनाला में डूबे दो युवकों के शव मिले, गांव में मातम
भाले सुल्तान शहीद स्मारक के कादूनाला में बुधवार को डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। दोलतपुर लोनहट गांव निवासी नदीम (21) और शहीम (20) बुधवार को कादूनाला की ओर गए थे। गर्मी से बचाने के लिए दोनों नहाने लगे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तुरंत दोनों की तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक चले प्रयास के बाद दोनों के शव पानी से बाहर निकाले गए। परिजन दोनों युवकों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।थाना प्रभारी अजयेंंद्र पटेल ने बताया कि कादूनाला में डूबने से दो युवकों की मौत हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 10:43 IST
Video: अमेठी में कादूनाला में डूबे दो युवकों के शव मिले, गांव में मातम #SubahSamachar
