VIDEO: अमीनाबाद में भंडारे में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
लखनऊ के अमीनाबाद जनाना पार्क के पास दिलदार एवं मार्कंडेय बाजार के व्यापारियों की ओर से बड़े मंगल के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी, कढ़ी-चावल और शरबत का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर भक्ति और सेवा का माहौल देखने को मिला, वहीं व्यापारियों और स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 12, 2026, 11:26 IST
VIDEO: अमीनाबाद में भंडारे में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद #SubahSamachar
