VIDEO: ऐशबाग पुल के नीचे युवक की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस

लखनऊ के ऐशबाग चौकी क्षेत्र में महाराजा अग्रसेन पार्क के पास ऐशबाग पुल के नीचे एक अज्ञात युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। युवक का शव बरामद कर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ पुलिस घटनास्थल के साक्ष्य जुटाने में लगी है। इलाके में हुई इस वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 12, 2026, 11:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: ऐशबाग पुल के नीचे युवक की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस #SubahSamachar