Video: अंबेडकरनगर...संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पुलिस जांच करने पहुंची
अंबेडकरनगर में थाना कटका क्षेत्र के बलईपुर ग्राम सभा में शुक्रवार रात लगभग 8 बजे 26 वर्षीय विजय लक्ष्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की है। मायके पक्ष का आरोप है कि विजय लक्ष्मी की हत्या उसके देवर सोनू ने की है, जो घटना के बाद से गायब है। पत्नी की मौत की खबर मिलने पर दिल्ली में कार्यरत पति विजय पाण्डेय घर के लिए रवाना हो गए हैं। मृतका विजय लक्ष्मी के तीन बच्चे हैं, अदवित (8 वर्ष), विवान (4 वर्ष) और आरव (9 माह)। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल को सील कर दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 31, 2026, 11:51 IST
Video: अंबेडकरनगरसंदिग्ध हालात में महिला की मौत, पुलिस जांच करने पहुंची #SubahSamachar
