Video: अंबेडकरनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई यूपीटीईटी, स्टेशन-बस अड्डे पर उमड़ी भीड़

अंबेडकरनगर में यूपीटीईटी के पहले दिन 12 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शुरू हुई। पहली पाली में 5160 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा केंद्रों पर सघन जांच के दौरान महिला अभ्यर्थियों से चूड़ी, पायल और हेयरपिन उतरवाए गए, जबकि पुरुष अभ्यर्थियों के गमछे, टोपी और बेल्ट बाहर रखवाए गए। सुरक्षा मानकों का पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहे। वहीं परीक्षा के चलते रेलवे स्टेशन और अकबरपुर रोडवेज डिपो पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। ट्रेनों में चढ़ने को लेकर काफी मारामारी और अफरा-तफरी का माहौल भी देखने को मिला।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 10:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: अंबेडकरनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई यूपीटीईटी, स्टेशन-बस अड्डे पर उमड़ी भीड़ #SubahSamachar