Video: अंबेडकरनगर में कलेक्ट्रेट सभागार में यूपी बोर्ड के मेधावियों को किया गया सम्मानित
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के मेधावियों को सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में प्रशस्ति पत्र, मेडल और 21-21 हजार रुपये के डेमो चेक प्रदान देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधू वर्मा, डीएम ईशा प्रिया, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला व डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बच्चों को मेडल व माला पहनाकर बधाई दी। इसके साथ ही भविष्य में बेहतर करने के लिए मार्गदर्शन किया। अमर उजाला की ओर से भी इस कार्यक्रम में मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का भी सजीव प्रसारण किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 13:20 IST
Video: अंबेडकरनगर में कलेक्ट्रेट सभागार में यूपी बोर्ड के मेधावियों को किया गया सम्मानित #SubahSamachar
