VIDEO: अंबेडकरनगर में 645 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ, भव्य शादी समारोह का आयोजन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को 645 जोड़े दांपत्य बंधन में बंधे। कलेक्ट्रेट के निकट राजकीय हवाई पटटी पर भव्य शादी समारोह का आयोजन किया गया। योजना का लाभ लेने वाले वर-वधू का बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई। इसके बाद उन्हें पहले शादी में आवश्यक सामान का वितरण किया गया। इसके बाद पुरोहितों ने भव्य पंडाल में फेरे की रस्म पूरी कराई। इस दौरान समूचा परिसर लोगों की खचाखच भीड़ से भरा रहा। इसके बाद वर-वधू को विवाह की अन्य सामग्री भेंट की गई, जिसमें गद्दा, चादर, बिछिया, पायल, कपड़े समेत करीब 24 प्रकार की सामग्री शामिल रही।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 10, 2025, 16:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: अंबेडकरनगर में 645 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ, भव्य शादी समारोह का आयोजन #SubahSamachar