VIDEO: अंबेडकरनगर जिले के 1591 परिषदीय विद्यालयों में शुरू हुई अर्धवार्षिक परीक्षा

अंबेडकरनगर। जिले के 1591 परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू हुई। कक्षा एक से 5 तक के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा तथा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा कराई गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 तक सभी विषयों की मौखिक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 2:30 तक बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि व गृह शिल्प तथा दूसरी पाली में खेलकूद व शारीरिक शिक्षा एवं स्काउटिंग की परीक्षा कराई गई। पहले दिन पंजीकृत 1.67 लाख में से परीक्षा में करीब 1.40 लाख विद्यार्थी शामिल हुए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 10, 2025, 16:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: अंबेडकरनगर जिले के 1591 परिषदीय विद्यालयों में शुरू हुई अर्धवार्षिक परीक्षा #SubahSamachar