VIDEO: आम के पेड़ों पर मिलीबग कीट का प्रकोप, फल को कर रहे नुकसान

आम के पेड़ों पर मिलीबग कीट का प्रकोप तेजी से लगने के कारण फल सूख कर गिर जा रहे है। इस समय आम के पेड़ों में फल दिखने लगे हैं. किसानों के लिए ये बेहद नाजुक समय है. थोड़ी सी चूक पूरे साल की मेहनत पर पानी फेर सकती है. इस समय कीटों का खतरा तेजी से बढ़ता है. सबसे खतरनाक मैंगो मिलीबग का प्रकोप है. यह कीट फलों और पेड़ों को नुकसान पहुंचाकर उत्पादन आधा कर देता है। आम के पेड़ों पर फल आना शुरू हो गए हैं. इसी के साथ कीटों का खतरा भी तेजी से बढ़ गया है, खासकर मैंगो मिलीबग का प्रकोप किसानों के लिए हमेशा से चिंता का कारण रहा है. यह कीट फलों और पेड़ों को नुकसान पहुंचाकर उत्पादन को प्रभावित करता है, जिससे किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है. ऐसे में समय रहते बचाव करना बेहद जरूरी है। कृषि विज्ञान केंद्र मसौधा के वैज्ञानिक डॉ बीपी शाही ने बताया कि एमिडाक्लोरोपिड 17.8 एसएल एक मिली घोल को 3 लीटर पानी मे मिलाकर छिड़काव करें फिर 10 से 15 दिन के बाद थायमेकशाम 2 ग्राम का घोल बनाकर 3 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करने से कीटों से रोकथाम होगी। बताया कि आम में फल फटने से बचाव हेतुफल के विकास के दौरान बाग में नमी बनाये रखे ।5-7 दिन के अन्तराल पर हल्की सिचाई छरे । अधिक पानी नहीं है। जब मटर के दाने के बराबर फल हो जाय तो बोरान का १-३ ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिडकाव करे। पहले छिड़काव के 10-15 दिन बाद दूसरा डिडकाव करें।फसल फटने एवं गिरने को समस्या कम होगी। क्या है मिलीबग मिलीबग छोटे आकार के कीट होते हैं जो मुख्य रूप से पौधों का रस चूसकर जीवित रहते हैं। ये कीट सफेद या हल्के रंग के होते हैं और इनके शरीर पर मोम जैसी परत होती है, जिससे ये रूई जैसे दिखाई देते हैं। मेलीबग कृषि तथा बागवानी फसलों को नुकसान पहुँचा सकते हैं और इन्हें पौधों के महत्वपूर्ण कीटों में गिना जाता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 07, 2026, 08:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: आम के पेड़ों पर मिलीबग कीट का प्रकोप, फल को कर रहे नुकसान #SubahSamachar