VIDEO: बोर्ड लगाकर जिम्मेदारी खत्म, रात में भी पांटून पुल पर दौड़ रहे वाहन
आगरा के पोइया घाट दयालबाग के पांटून पुल पर रात के समय वाहनों के आवागमन पर रोक का बोर्ड लगाकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) भूल गया। यहां पर शनिवार रात को वाहन फर्राटा भर रहे हैं। पुल पर जाम लगा रहा। पीडब्ल्यूडी का 75 लाख की लागत से बना पांटून पुल तीन से चार महीने में ही लापरवाही की भेंट चढ़ गया। सोमवार को पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने हादसे की आशंका पर रात के समय पुल से वाहनों के आवागमन रोक लगा दी थी। दोनों किनारों पर बोर्ड लगा दिए थे, लेकिन वाहनों का निकलना बंद नहीं हो सका।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 24, 2026, 16:04 IST
VIDEO: बोर्ड लगाकर जिम्मेदारी खत्म, रात में भी पांटून पुल पर दौड़ रहे वाहन #SubahSamachar
