देहरादून में वसंतोत्सव: फूलों की खूबसूरती और खुशबू ही नहीं, स्वाद भी बेमिसाल, बनाई गई कई मिठाई
फूलों की खूबसूरती और खुशबू लोगों का मन मोह लेती है, पर उससे बनी मिठाई और उसका स्वाद भी बेमिसाल होता है। चौंकिए नहीं यह सच है। वसंतोत्सव में सरसों का फूल, गुलाब, फ्योली समेत अलग-अलग फूलों से बनाई गई 35 तरह की मिठाई प्रदर्शित की गई। एक नामचीन होटल में शेफ देवेंद्र जोशी ने बताया कि जो भी बनाया गया है उसमें फूल और कुछ में मिलेटस, चीनी आदि का इस्तेमाल किया गया है। मोल, केदारपत्ती, मूली के फुल, बुरांश समेत कई प्रजातियों के फूल से मिठाई और जेली को बनाया गया है। इसे लोग खास पसंद कर रहे हैं। स्टाल पर चिंणा केशर हलवा गुला की मिठाई, बुरांश का हलवा आदि के साथ उनके फूलों को भी प्रदर्शित किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 27, 2026, 16:31 IST
देहरादून में वसंतोत्सव: फूलों की खूबसूरती और खुशबू ही नहीं, स्वाद भी बेमिसाल, बनाई गई कई मिठाई #SubahSamachar
