बठिंडा के गोनियाना के रोकी गई वंदे भारत ट्रेन, ये रहा कारण

पंजाब में पिछले माह शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन को मंगलवार सुबह बठिंडा के गोनियाना के रेलवे स्टेशन पर आम लोगों द्वारा रोका गया। करीब आधे घंटे तक लोगों ने ट्रेन को रोक कर रखा। इस के बारे में लोगों का कहना था कि वंदे भारत ट्रेन के कारण आम गाड़ियों को रेलवे विभाग द्वारा लेट किया जा रहा है। जिस के चलते रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को बडी मुशिकलों का सामना करना पड रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने ट्रेन को आगे रवाना किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 09, 2025, 11:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बठिंडा के गोनियाना के रोकी गई वंदे भारत ट्रेन, ये रहा कारण #SubahSamachar