जालंधर के शेखां बाजार में प्रधानगी को लेकर बवाल, मशीनां वाली गली में भिड़े दो गुट
जालंधर के शेखां बाजार में बाजार एसोसिएशन की प्रधानगी को लेकर शुक्रवार को बड़ा हंगामा हो गया। मशीनां वाली गली में नए प्रधान के चयन के लिए बुलाई गई बैठक के दौरान दो कारोबारी गुट आमने-सामने आ गए। पहले तीखी बहसबाजी हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। हंगामे के दौरान प्रधानगी से जुड़े बोर्ड भी फाड़ दिए गए। आरोप है कि शाम शॉल के मालिक मोंटू के साथ बदसलूकी भी की गई। अचानक हुए विवाद से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अन्य व्यापारी भी सहम गए। सूचना मिलते ही थाना नंबर-4 की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करवाया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी और बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी। वहीं व्यापारियों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे विवादों से बाजार की छवि खराब हो रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 09, 2026, 12:38 IST
जालंधर के शेखां बाजार में प्रधानगी को लेकर बवाल, मशीनां वाली गली में भिड़े दो गुट #SubahSamachar
