पान की पीक को लेकर अस्पताल में हंगामा, VIDEO
लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में शनिवार को पान खाने को लेकर मरीज के परिजनों और अस्पताल कर्मियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हंगामे में बदल गया। मरीज के परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।नगर निवासी एक महिला अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती है। शनिवार को उसके परिजन उससे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि वार्ड में तैनात एक कर्मचारी ने उनसे बदसलूकी शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और स्टाफ की ओर से मारपीट की गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।वहीं, अस्पताल के स्टाफ नर्स का कहना है कि मरीज के परिजन पान खाए हुए थे। उन्हें वार्ड में जाने से पहले पान थूककर आने के लिए कहा गया था। इसी बात को लेकर परिजन भड़क गए और विवाद शुरू हो गया।घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने भी अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अस्पताल स्टाफ के कथित मनमाने रवैये और मरीजों के परिजनों से अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत की है।अस्पताल के सीएमएस डॉ. पीआर मिश्रा ने बताया कि मामले में मरीज के परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। लिखित शिकायत मिलने पर फुटेज की जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 05, 2026, 17:55 IST
पान की पीक को लेकर अस्पताल में हंगामा, VIDEO #SubahSamachar
