खटीमा में युवक की हत्या के बाद बवाल, आक्रोशित लोगों ने निकाला जुलूस
खटीमा में शुक्रवार देर रात इस्लाम नगर से आए कुछ युवकों ने रोडवेज स्टाॅपेज के पास एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। शनिवार को हत्याकांड से आक्रोशित लोगों ने एक दुकान में आग लगाने के साथ कई दुकानों में तोड़फोड़ कर दी। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं, व्यापारियों समेत आक्रोशित लोगों ने शहर में जुलूस निकालने के साथ ही कोतवाली का घेराव हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। घटना के विरोध में व्यापारियों ने भी दुकानें बंद रखीं। तनाव की स्थिति को देखते हुए खटीमा बाजार क्षेत्र में जगह-जगह पुलिस तैनात रही।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 14, 2025, 19:14 IST
खटीमा में युवक की हत्या के बाद बवाल, आक्रोशित लोगों ने निकाला जुलूस #SubahSamachar
