UPMSP Result 2026: इनकम टैक्स अधिकारी बनना चाहती हैं 12वीं में यूपी टॉपर शिखा वर्मा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल लगभग 52 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है। परिणाम आते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.38 फीसदी अंकों के साथ 12वीं में यूपी टॉप किया। शिखा महमूदाबाद स्थित बाबू राम सावित्री देवी स्कूल की छात्रा हैं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह परिणाम से बेहद खुश हैं। उनका सपना इनकम टैक्स अधिकारी बनना है। उनके पिता जितेंद्र कुमार किसान हैं और मां कांति देवी गृहणी हैं। वह भविष्य में और कठिन मेहनत करके अपने माता-पिता के सपनों को साकार करना चाहती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 23, 2026, 14:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


UPMSP Result 2026: इनकम टैक्स अधिकारी बनना चाहती हैं 12वीं में यूपी टॉपर शिखा वर्मा #SubahSamachar