हल्द्वानी में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर निकली यूनिटी मार्च, सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर हल्द्वानी स्थित एमबी महाविद्यालय परिसर से शुक्रवार को यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। इस रैली को विधायक बंशीधर भगत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस एकता रैली में एमबी महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स और स्थानीय स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मेयर गजराज सिंह बिष्ट, विधायक मोहन बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, सीटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, एडीएम विवेक राय व सीओ नितिन लोहनी सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 31, 2025, 12:25 IST
हल्द्वानी में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर निकली यूनिटी मार्च, सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग #SubahSamachar
