करनाल में भारत की जीत पर शहरवासियों में देखने को मिला देशभक्ति का एक अलग ही जुनून
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत की जीत के बाद शहरवासियों में देशभक्ति का एक अलग ही जुनून देखने को मिला। शहर वासियों ने रात भर पटाखे चलाए आतिशबाजी की, वहीं शहरवासी तिरंगा लेकर शहर के सड़कों पर घूमते नजर आए। शहर वासियों की घंटाघर चौक पर इकट्ठा होकर भारत माता की जय के नारे लगाए और खुशी के उत्साह में शहरवासी झूमते दिखे। कमेटी चौक पर पटाखे चलाए। भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने पर शहरवासियों में काफी खुशी का माहौल देखने को मिला। भारतीय टीम की जीत के बाद करनाल के हर व्यक्ति की प्रतिक्रिया ऐसी ही थी। क्रिकेट प्रेमी तो चहक रहे थे। आधी रात के करीब मैच खत्म हुआ था, लेकिन सभी जाग रहे थे। भारतीय टीम की फाइनल में जाने की खबर मिलते ही क्रिकेट प्रेमी उल्लास से भर गए। आसमान आतिशी नजारों और पटाखों की आवाज से गूंजने लगा। क्रिकेट प्रेमियों का कहना था कि सब को लग रहा था भारत प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगे, लेकिन उन्होंने सबको बता दिया की भारतीय टी 20 की महान टीम क्यों है। उन्होंने कहा कि इसी तरह फाइल मैच भी अपने नाम करेंगे और ट्रॉफी भी जीतेंगे। उन्होंने कहा कि अपनी अंतिम गेंद तक फंसा रहा, लेकिन जसप्रीत और हार्दिक ने जो गेंदबाजी की उनकी बदौलत ही मैच निकल पाया। साभ संजू ने जो बल्लेबाजी की उसकी कोई तारीफ नहीं है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 06, 2026, 08:50 IST
करनाल में भारत की जीत पर शहरवासियों में देखने को मिला देशभक्ति का एक अलग ही जुनून #SubahSamachar
