Una: पीएनबी आरसेटी ऊना में उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को मिला ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण
पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी आरसेटी) ऊना में संचालित उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को ब्यूटी पार्लर व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न विधाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने सौंदर्य सेवाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण के तहत प्रतिभागियों को ब्राइडल मेकअप की बारीकियां भी विस्तारपूर्वक सिखाई गईं। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर रणजीत कौर ने ब्राइडल मेकअप का लाइव प्रदर्शन कर प्रतिभागियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया। वहीं अंजलि ने भी इस कार्य में सहयोग दिया। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक रूप से ब्राइडल तैयार किया। इसके साथ ही प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि भविष्य में किस प्रकार सफलतापूर्वक ब्यूटी पार्लर व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बना जा सकता है। पीएनबी आरसेटी ऊना के कार्यक्रम संचालक एवं संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज ने बताया कि संस्थान द्वारा 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, ताकि वे स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। इस अवसर पर पीएनबी आरसेटी ऊना से संकाय सहायक मीनाक्षी, नीलम, कामिनी, अंजना, रजनी सहित 24 प्रतिभागी उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 26, 2026, 13:01 IST
Una: पीएनबी आरसेटी ऊना में उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को मिला ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण #SubahSamachar
