ऊना: विधायक विवेक शर्मा ने समूर कलां में किए दो करोड़ की योजनाओं के उद्घाटन शिलान्यास
जिला स्तरीय वाटर शेड एवं पंचायती राज कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने सोमवार को समूर कलां में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने एक करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन किया, जबकि लगभग 80 लाख रुपये से निर्मित होने वाली नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके साथ ही क्षेत्र के 480 परिवारों को कृषि उपकरण भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्य अतिथि एवं विधायक विवेक शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 08, 2025, 14:14 IST
ऊना: विधायक विवेक शर्मा ने समूर कलां में किए दो करोड़ की योजनाओं के उद्घाटन शिलान्यास #SubahSamachar
