जीरा और फिरोजपुर में दो नौजवानों पर दागी गोलियां, गंभीर जख्मी दो को लुधियाना किया रेफर
जिले में गोली चलने की दो वारदातें घटी हैं। अज्ञात बदमाश गोलियां दाग कर दो नौजवानों को गंभीर रूप से जख्मी कर गए। दोनों जख्मियों को लुधियाना रेफर किया है। जीरा के पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने कहा कि बीस वर्षीय नौजवान लवप्रीत सिंह को किसी धार्मिक स्थल पर बुलाया और उस पर लगभग पांच गोलियां दागीं। दो गोली लवप्रीत के सीने में लगी। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसकी चिंताजनक हालत देख लुधियाना रेफर कर दिया है। इसी तरह शनिवार शाम फिरोजपुर शहर के इच्छे वाला रोड पर किसी ने नौजवान गुरविंदर सिंह (20) पर गौली दाग दी और आरोपी भाग गया। जख्मी हालत में गुरविंदर को लुधियाना रेफर किया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 07, 2026, 09:00 IST
जीरा और फिरोजपुर में दो नौजवानों पर दागी गोलियां, गंभीर जख्मी दो को लुधियाना किया रेफर #SubahSamachar
