Meerut: मेरठ मेडिकल कॉलेज में एलाइड एंड हेल्थकेयर पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

मेरठ के मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में सोमवार को एलाइड एंड हेल्थकेयर पाठ्यक्रम को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य आरसी गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। कार्यशाला के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। किसी ने सांस्कृतिक गीतों पर नृत्य किया तो किसी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के पहले दिन डॉ. अनामिका, डॉ. एस.के. पालीवाल, डॉ. योगेश और डॉ. नेहा ने छात्र-छात्राओं को एलाइड एंड हेल्थकेयर पाठ्यक्रम के महत्व और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। दो दिवसीय इस कार्यशाला में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 16, 2026, 20:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Meerut: मेरठ मेडिकल कॉलेज में एलाइड एंड हेल्थकेयर पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू #SubahSamachar