Bandipora: तीसरे दिन भी नहीं मिला 10 वर्षीय बच्चा, प्रदर्शन कर बोले ग्रामीण- कहां हैं विशेषज्ञ रेस्क्यू टीमें?
बांदीपोरा जिले के तुलैल क्षेत्र में किशनगंगा नदी में बहकर लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे बाबर बशीर शेख की तलाश तीसरे दिन भी जारी रही। इस बीच स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि मौके पर प्रशिक्षित और आधुनिक उपकरणों से लैस रेस्क्यू टीमें तैनात नहीं हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि तेज बहाव के कारण कई कर्मी नदी में उतर नहीं पा रहे हैं और स्थानीय स्वयंसेवकों को तलाश अभियान में मदद करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल विशेषज्ञ गोताखोरों और आवश्यक उपकरणों से लैस रेस्क्यू टीम भेजने की मांग की, ताकि खोज अभियान में तेजी लाई जा सके। वहीं, लापता बच्चे के परिवार का तीन दिनों से इंतजार जारी है और अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 13:33 IST
Bandipora: तीसरे दिन भी नहीं मिला 10 वर्षीय बच्चा, प्रदर्शन कर बोले ग्रामीण- कहां हैं विशेषज्ञ रेस्क्यू टीमें #SubahSamachar
