कुरुक्षेत्र के पिहोवा रोड फाटक पर प्लाई से भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा बचा
अल सुबह मंगलवार को पिहोवा रोड फाटक पर एक प्लाई से भरा ओवरलोड ट्रक पलट गया। गनीमत रही की हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। ट्रक पलटने के बाद पूरे रोड पर प्लाई बिखर गए गई, जिससे शांति नगर का पिहोवा रोड से कनेक्शन कट गया व सुबह कामकाज के लिए जाने वाले लोगों को अन्य मार्गों का सहारा लेना पड़ा। ट्रक चालक बाबू राम ने बताया कि वह गुजरात के मुद्रा से प्लाई भरकर यमुनानगर जा रहे थे और गूगल मैप के सारे चल रहे थे। यहां पहुंचने पर मैप ने उनको गलत रास्ता बता दिया और उन्होंने साइन बोर्ड देखकर एकदम से ट्रक मोड दिया, जिससे ट्रक असंतुलित होकर पलट गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 09, 2025, 11:22 IST
कुरुक्षेत्र के पिहोवा रोड फाटक पर प्लाई से भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा बचा #SubahSamachar
