बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर चलते ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक चलते टेंपो में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार टेंपो चालक भूरी सिंह एक्सप्रेसवे पर वाहन लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक टेंपो में आग लग गई। आग की लपटें उठते ही चालक ने तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 14:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर चलते ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान #SubahSamachar