रात में बलुआ पुल पर सफर जोखिम भरा, आठ साल बाद भी नहीं लगी स्ट्रीट लाइट; VIDEO

गंगा पर बने बलुआ पक्के पुल से गुजरना रात होते ही किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं रह जाता। बिहार के साथ वाराणसी, जौनपुर, भदोही, गाजीपुर, मऊ और आज़मगढ़ जैसे जिलों को जोड़ने वाला यह अहम पुल निर्माण के आठ साल बाद भी स्ट्रीट लाइट से वंचित है। लगातार बढ़ते आवागमन और कोहरे में कम दृश्यता के कारण अक्सर हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों ने कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से प्रकाश व्यवस्था की मांग की, लेकिन अब तक समस्या जस की तस बनी हुई है। करीब 85 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल के जरिए क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है। चहनियां से सकलडीहा, सैयदराजा और चंदौली होते हुए बिहार तक पहुंच आसान हुई है। लेकिन रोशनी की कमी हर रात इस सुविधा को असुविधा में बदल देती है। पुल सुनसान होते ही छिनैती का खतरा भी बढ़ जाता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 03, 2025, 20:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


रात में बलुआ पुल पर सफर जोखिम भरा, आठ साल बाद भी नहीं लगी स्ट्रीट लाइट; VIDEO #SubahSamachar