रेवाड़ी में तार के सहारे लटकी ट्रैफिक लाइट, हादसे का खतरा
शहर के बावल चौक स्थित बस स्टैंड के पास एक्सिस बैंक के सामने एक ट्रैफिक लाइट तार के सहारे खतरनाक हालत में लटकी हुई है। यह लाइट पिछले कई दिनों से इसी स्थिति में है और कभी भी गिर सकती है। बावल चौक शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक है, जहां दिनभर वाहनों और राहगीरों की भारी आवाजाही रहती है। ऐसे में अगर यह लाइट अचानक गिरती है तो बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बारे में प्रशासन को पहले भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस लाइट को ठीक किया जाए या सुरक्षित तरीके से हटाया जाए, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों में इसको लेकर चिंता बनी हुई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 06, 2026, 08:47 IST
रेवाड़ी में तार के सहारे लटकी ट्रैफिक लाइट, हादसे का खतरा #SubahSamachar
