फगवाड़ा के सुभाष नगर में सड़क किनारे खड़े वाहनों से यातायात हो रहा बाधित
फगवाड़ा के सुभाष नगर में सड़क के किनारे खड़े वाहनों के कारण वहां हर समय यातायात बाधित रहता है जिससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूरी सड़क पर लोगों ने अपने वाहन खड़े किए हुए हैं जबकि सरकारी पार्किंग यहां से मात्र 50 मीटर की दूरी पर है। लेकिन ना तो फगवाड़ा ट्रैफिक पुलिस को ये वाहन दिखाई देते हैं और न ही नगर निगम के अधिकारियों को क्यों कि कोई भी अधिकारी इन वाहनों को यहां से हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने प्रशासन से इस दिशा में कदम उठाने की मांग की है ताकि लोगों को वहां से गुजरने में कोई परेशानी ना हो।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 08:58 IST
फगवाड़ा के सुभाष नगर में सड़क किनारे खड़े वाहनों से यातायात हो रहा बाधित #SubahSamachar
