पैगापर गांव में पारंपरिक होली का उत्सव, फगुआ गीतों से झूमे ग्रामीण; VIDEO
धानापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत डबरिया के पैगापर गांव में आकाशवाणी के प्रसिद्ध लोकगायक मंगल यादव कवि के आवास पर पारंपरिक होली का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। होली के अवसर पर गांव में रंग-गुलाल, ढोलक और फगुआ गीतों की गूंज के बीच देशी लवंडा नाच ने पूरे माहौल को रंगीन बना दिया। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक फगुआ गीत गाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दौरान गांव के युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर होली के इस पर्व को बड़े उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया। गांव के लोग एकत्र होकर रंग-अबीर खेलते रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 06, 2026, 10:38 IST
पैगापर गांव में पारंपरिक होली का उत्सव, फगुआ गीतों से झूमे ग्रामीण; VIDEO #SubahSamachar
