व्यापारियों ने कैंडल जुलूस निकाला, विस्फोट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी

कानपुर मार्बल एंड टाइल्स एसोसिएशन की अगुवाई में व्यापारियों ने किदवईनगर बाजार में कैंडल जुलूस निकाला। इसमें लाल किला के पास आतंकवादियों के विस्फोट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। महामंत्री हिमांशु पाल ने कहा कि यह देश के लिए बहुत बड़ी घटना है। व्यापारी इसकी घोर निंदा करता है। सरकार से मांग है कि आतंकियों का समूल नाश किया जाए। चुन-चुनकर आतंकवादियों को मारा जाए। इस मौके पर विजय गुप्ता, शेष नरायन त्रिवेदी, वेद प्रकाश वर्मा, हिमांशु शाह, संजय सचान, विनोद शुक्ला, मनोज गुप्ता, आदित्य पाल, हर्षित पाल, आदि थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 11, 2025, 19:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


व्यापारियों ने कैंडल जुलूस निकाला, विस्फोट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी #SubahSamachar