VIDEO: मासूम ने निगला कंकड़, सांस की नली में फंसा; चिकित्सकों ने ऐसे बचाई जान

आगरा के मलपुरा निवासी मनोज की सात महीने की बच्ची परी ने घर में खेलते समय कंकड़ निगल लिया। ये सांस नली में फंस गया, जिससे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। बच्ची की हालत खराब होने पर परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां से उसे एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। ईएनटी रोग विभाग के डॉ. अखिल प्रताप सिंह ने जांच की और कंकड़ निकाला। डॉक्टर ने बताया कि एक साल से कम उम्र के बच्चों की सांस नली बेहद संकरी होती है। इसमें फंसे टुकड़े को निकालना जटिल और खतरनाक होता है। एंडोस्कॉपी से कंकड़ निकाला गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 16:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: मासूम ने निगला कंकड़, सांस की नली में फंसा; चिकित्सकों ने ऐसे बचाई जान #SubahSamachar