फगवाड़ा-जालंधर हाईवे पर तीन गाड़ियों में टक्कर, ट्रैफिक जाम
फगवाड़ा-जालंधर नेशनल हाईवे पर गांव चहेड़ू के रेलवे ओवरब्रिज पर तीन वाहनों के टकरा जाने से जहां वाहन क्षतिग्रस्त हो गए वहीं काफी देर तक ट्रैफिक जाम हो गया। सड़क सुरक्षा फोर्स ने आ कर वाहनों को सड़क से हटाया तथा ट्रैफिक चालू करवाया। इस बारे में जानकारी देते हुए एएसआई बिंदरपाल सिंह ने बताया कि जीटी रोड पर चहेड़ू रेलवे ओवरब्रिज पर फगवाड़ा की तरफ से आ रही वेन्यू गाड़ी के पीछे इनोवा थी। वेन्यू ने ब्रेक लगाई तो पीछे जा रही इनोवा ने भी ब्रेक लगा दी लेकिन इनोवा के पीछे चल रहे टाटा 407 वाहन ने इनोवा को पीछे से टक्कर मार दी जिससे तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि टाटा 407 को कब्जे में लेकर थाना सदर भेज दिया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 16:43 IST
फगवाड़ा-जालंधर हाईवे पर तीन गाड़ियों में टक्कर, ट्रैफिक जाम #SubahSamachar
