सड़क हादसे में बाइक सवार सगी बहनों समेत तीन की मौत
उल्टी दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार सगी बहनों समेत तीन लोगों को रौंद दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक ट्रक में फंसकर 200 मीटर घिसटती चली गई। घटना शनिवार रात लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर संडीला कोतवाली क्षेत्र के बेगमगंज के पास हुई। घटना के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चालक को पकड़ लिया। उन्नाव जनपद के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गुलरिया निवासी प्रदीप कुमार निशक्त हैं। वह लखनऊ न्यायालय में लिपिक के पद पर तैनात हैं। दिवाली पर अवकाश होने के कारण वह अपने परिवार के साथ शनिवार देर शाम लखनऊ से गांव जा रहे थे। एक बाइक पर प्रदीप का भांजा कासिमपुर थाना क्षेत्र के पालराई निवासी करन (36), प्रदीप की पुत्री काजल (11) और अंशिका (16) सवार थीं। दूसरी स्कूटी प्रदीप चला रहा था। उसके साथ पत्नी माया देवी (40) पुत्र अंश देव (5) और पुत्री कुमकुम (8) सवार थीं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 18, 2025, 21:48 IST
सड़क हादसे में बाइक सवार सगी बहनों समेत तीन की मौत #SubahSamachar
