Video: लखीमपुर खीरी में कंटेनर से कुचलकर तीन छात्राओं की मौत, स्कूटी से घर जा रही थीं तीनों

लखीमपुर खीरी के अहमदनगर-हैदराबाद मार्ग पर शनिवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूटी सवार तीन छात्रों को कुचल दिया, जिससे तीनों की मौत हो गई। मरने वालों में साहिबा (17 वर्ष) पुत्री मोहम्मद अयूब, खदीजा (13 वर्ष) पुत्री मोहम्मद यूनुस व दिक्शा (18 वर्ष) पुत्री सफीउल्ला निवासी बिलहरी शामिल हैं। स्कूल की छुट्टी के बाद तीनों घर जा रही थीं। साहिब और खदीजा आपस में बुआ-भतीजी थीं। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 15, 2025, 16:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: लखीमपुर खीरी में कंटेनर से कुचलकर तीन छात्राओं की मौत, स्कूटी से घर जा रही थीं तीनों #SubahSamachar