घुघली थानाक्षेत्र के एक विद्यालय से तीन सहेलियां लापता
घुघली थाना क्षेत्र में एक ही स्कूल की तीन सहेलियां बीते 17 अक्टूबर से रहस्यमय ढंग से लापता हैं। तीनों किशोरियां सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने खोजबीन की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस छह दिनों से तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। क्षेत्र में यह घटना कौतूहल का विषय बनी हुई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2025, 18:01 IST
घुघली थानाक्षेत्र के एक विद्यालय से तीन सहेलियां लापता #SubahSamachar
