VIDEO: फिरोजाबाद में तीन दिवसीय यूपी-112 जन-जागरूकता अभियान शुरू

फिरोजाबाद पुलिस मुख्यालय यूपी-112 के निर्देश पर जिले में बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय यूपी-112 जन-जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 13 नवंबर से 15 नवंबर तक चलेगा। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि यह विशेष प्रचार-प्रसार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक नागरिकों को यूपी-112 की आपातकालीन सेवाओं के बारे में जागरूक करना है। नुक्कड़ नाटक दल और एलईडी वैन के जरिये स्कूल-कॉलेज, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, और प्रमुख चौराहों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 14, 2025, 12:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: फिरोजाबाद में तीन दिवसीय यूपी-112 जन-जागरूकता अभियान शुरू #SubahSamachar